भभुआ, जुलाई 2 -- Bhabua News: अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के अखलासपुर बिंद नगर से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 69 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा को जब्त किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज अखलासपुर बिंद नगर गांव निवासी अर्जुन बिंद का 23 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कैप्शन- भभुआ के अखलासपुर बिंद नगर से शराब और ई रिक्शा बरामद करने के बाद गिरफ्तार आरोपित के साथ उत्पाद विभाग की पुलिस टीम। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सबार में जलजमाव का स्थाई निदान नहीं किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...