कोलकाता।, मई 4 -- Bhabanipur Assembly Election Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर में मतगणना का 12 राउंड पूरा हो चुका है। यह मुकाबला किसी सस्पेंस फिल्म की तरह हर मिनट बदल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के बीच 'कांटे की टक्कर' देखने को मिल रही है। हालांकि 12वें राउंड के अंत तक ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन पिछले कुछ राउंड में उनकी बढ़त का अंतर (तेजी से कम हुआ है, जिसने मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी 12वें राउंड तक के आंकड़ों के अनुसार, ममता बनर्जी सिर्फ 7184 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 44729 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा से शुभेंदु अधिकारी 37545 को मिले हैं। 41,138 वोट मिले हैं, जबकि शुभेंदु अधिकारी 29,007 वोटों के साथ उनका पीछा कर रहे हैं। पहला रा...