नई दिल्ली, अगस्त 25 -- KRAFTON India ने BGMI Lite की प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ एंड्रायड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और गेम के लिए गूगल प्ले स्टोर के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। कंपनी ने BGMI Lite को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश करने का ऐलान किया है, जिनके फोन में ज्यादा स्टोरेज या पावरफुल हार्डवेयर नहीं है।अभी तक जिन लोगों के फोन में Standard BGMI चलाने में परेशानी आती है या स्टोरेज की कमी रहती है, उनके लिए Lite वर्जन एक ऑप्शन बन सकता है। हालांकि KRAFTON ने अभी तक इसके सभी गेमप्ले फीचर्स और System Requirements की पूरी जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि BGMI Lite को भारत में 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अभी इसकी Exact Launch Date सामने नहीं आई है। ऐसे में Pre-Registration शुरू हो...