नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- मोबाइल गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। KRAFTON India ने अपने नए गेम BGMI Air का Open Beta लॉन्च कर दिया है। 25 नवंबर से Android यूजर्स इस गेम को डाउनलोड करके खेल सकते हैं। खास बात यह है कि इस गेम का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB रखा गया है। यानी जिन स्मार्टफोन यूजर्स के फोन में स्टोरेज कम है या जिनके पास एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, वे भी बैटल रॉयल गेमिंग का मजा ले सकेंगे। BGMI Air को पहले BGMI Lite के नाम से पेश किया गया था। कंपनी इसका आधिकारिक लॉन्च भारत में 10 दिसंबर, 2026 को करने वाली है।क्या है BGMI Air और क्यों है खास? BGMI Air दरअसल लोकप्रिय गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) का लाइट वर्जन है। इसे खासतौर पर ऐसे स्मार्टफोन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जिनके फोन में ज्यादा स्टोरेज या दमद...