Bengal Exit Polls: तीन पोल में भगवा लहर, भाजपा को किस सर्वे में सबसे ज्यादा सीटें; ममता का क्या हाल
कोलकाता, अप्रैल 29 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बार ऐतिहासिक बदलाव हो सकते हैं। आज राज्य में दूसरे और आखिरी राउंड का मतदान था। उसके बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा सरकार बनने के दावे किए गए हैं। यदि ऐसा हुआ तो फिर बंगाल में ममता बनर्जी का 15 साल से बना किला ढह जाएगा। चाणक्य स्ट्रेटजीज के सर्वे के अनुसार 294 सीटों वाले बंगाल में भाजपा को 150 से 160 सीटें मिल सकती हैं। वहीं टीएमसी का आंकड़ा 130 से 140 पर ठहर सकता है। इसके अलावा कांग्रेस, लेफ्ट समेत अन्य सभी दलों को सिर्फ 10 सीटें ही मिलने की संभावना है। अब मैट्रिज के एग्जिट पोल की बात करें तो इसमें भी भाजपा की जीत के ही दावे किए गए हैं। सर्वे का कहना है कि बंगाल में पार्टी को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं। टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलेंगी। इस सर्वे में भी कांग्रेस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.