बेगुसराय, जून 30 -- Begusarai News बरौनी। शोकहारा स्थित संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गत चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा लगातार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विद्युत सुविधा बहाल नहीं हो सकी है। इससे सैकड़ों बच्चे व शिक्षक भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं, विद्युत आपूर्ति नहीं होने से पेयजल सहित पानी से होने वाले अन्य आवश्यक कार्य में भी परेशानी हो रही है। पठन-पाठन कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...