बेगुसराय, जून 28 -- Begusarai News नावकोठी। पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त फरार चल रहे दो आरोपितों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पहसारा गांव निवासी अंकित कुमार पे. लाभो सिंह एवं केशव कुमार पे. ललन सिंह के रूप में हुई है। दोनों की संलिप्तता थाना कांड संख्या 87/26,दिनांक 19 मई 2026 तथा थाना कांड संख्या 49/26,दिनांक 18 मार्च 2026 में पाई गई है। कांड संख्या 87/26 में पुलिस ने छतौना सड़क किनारे अशोक सिंह के घर के समीप खड़ी एक पिकअप वैन से 864 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। वहीं, कांड संख्या 49/26 में इनैया स्थित लीची बागान से 24.75 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपित गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ कर अन्य शराब धंधेब...