बेगुसराय, जून 29 -- Begusarai News वीरपुर,निज संवाददाता। वीरपुर पूर्वी पंचायत के टमटम स्टैंड चौक के पास रविवार की रात जिला स्तरीय कलाबाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह,पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह व सुखराम महतो और पैक्स अध्य्क्ष प्रमोद चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कलाबाजी हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान है। वीरपुर के युवा इसे आधुनिक तरीके से आयोजित कर नई ऊंचाई प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने खेल के साथ ही बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील लोगों से की। कहा कि शिक्षा से ही बेहतर और खुशहाल जीवन का सपना साकार हो सकता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News कलाबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर प्रतियोगिता में जिले के कई गांवों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट...