बेगुसराय, जून 28 -- Begusarai News बेगूसराय/वीरपुर, हिटी। बिहार सरकार की ओर से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले पंचायत विकास दिवस के प्रथम आयोजन के अवसर पर जिले की सभी 217 पंचायतों में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान ही प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। वीरपुर प्रखंड अंतर्गत नौला ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नौला पंचायत सरकार भवन में कार्यक्रम की अध्य्क्षता मुखिया रिचा देवी ने की। राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार सरकार के विकास विजन पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि योजनाएं केवल फाइलों में नहीं, बल्कि धरातल पर लागू की जा रही है। यह भी पढ़ें- योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: मंत्रीगढ़़पुरा प्रखंड मे...