बेगुसराय, जून 29 -- Begusarai News बीहट। हर्ल ग्राउंड में रविवार को हुए एक दिवसीय फुटबॉल मैच में एचएफसी यूथ क्लब ने आरकेसी हाईस्कूल टीम को 1-0 गोल के अंतर से पराजित किया। एचएफसी यूथ क्लब की ओर से कप्तान निर्भय आर्य, उपकप्तान प्रियांशु, किशन, कुल्लू, सोनू, शिवम, शुभम, सन्नी एवं राहुल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। आरकेसी हाई स्कूल टीम की ओर से कप्तान राकेश, अमन ने मुकाबले को संघर्षपूर्ण व रोमाचंक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। दोनों टीम के खिलाड़ियों को बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने पुरस्कृत किया। उपमुख्य पार्षद ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और चुनौतियों से लड़ने का जज्बा पैदा करता है। फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर्ल ग्राउंड में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

हिंदी हि...