बेगुसराय, जून 29 -- Begusarai News बीहट। बीहट नगर परिषद क्षेत्र के बीहट इब्राहिमपुर टोला तथा ठकुरीचक में आज सहयोग शिविर का आयोजन होना है। बीहट नगर परिषद के वार्ड 29 व 30 के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीहट नंबर-3 (बिहारी टोला) में तथा वार्ड 11, 12 एवं 13 के लिए ठकुरीचक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन होना है। कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों को निष्पादन के लिए संबंधित विभाग को अग्रसारित किया जाता है और 30 दिनों के भीतर आवेदन का निष्पादन किया जाता है। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Begusarai News 15 पंचायओं व शहरी क्षेत्रों के 15 वार्डों में सहयोग शिविर आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...