Begusarai News बरौनी स्टेशन पर नशे के खिलाफ चला जनजागरण अभियान
बेगुसराय, जून 27 -- Begusarai News बरौनी, निज संवाददाता। नशीली दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम बरौनी रेलवे स्टेशन के मुख्य टिकट घर परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता व जनजागरण अभियान चलाया गया। नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे यात्रियों, रेलकर्मियों, स्थानीय नागरिकों, वेंडरों, युवाओं व जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत व सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व पैनल अधिवक्ता सुबोध कुमार झा व पीएलवी हरेराम दास ने किया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.