बेगुसराय, जून 28 -- Begusarai News बरौनी,निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले रविवार को ताइक्वांडो क्लब, बरौनी में नालसा संवाद योजना के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वंचित वर्गों, युवाओं व खिलाड़ियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना व महिलाओं-बच्चों से संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता स्वीटी कुमारी द्वारा उपस्थित लोगों को नालसा के प्रावधानों, घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News बरौनी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पारा लीगल वॉलें...