Begusarai News नवविवाहिता ने फंदा लगा की खुदकुशी
बेगुसराय, जून 28 -- Begusarai News छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारायण पीपर वार्ड संख्या-12 में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी धर्मेंद्र सहनी की पत्नी 23 वर्षीया पूजा कुमारी के रूप में की गई है। मुखिया शिव देवी ने बताया कि वह चार दिन पूर्व मायके से आई थी। पति पटना में किसी कंस्ट्रक्शन में मजदूरी करता है। मृतका का मायका सीमावर्ती समस्तीपुर जिला अंतर्गत हसनपुर थाना के शकरपुरा गांव में है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि खुदकुशी की सूचना मिली है। ग्रामीण के द्वारा पोस्टमार्टम करवाने से इनकार किया गया। परिजन भी राजी नहीं थे। हम लोग वापस चले आए। घटनास्थल पर सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार राय, पूर्व मुखिया गुनेश्वर सहनी, राजीव राय आदि मृतका के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.