Begusarai News नदी में डूबे मजदूर का कंकाल बरामद
बेगुसराय, जून 28 -- Begusarai News गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा थाना क्षेत्र के गढ़हरा वार्ड-17 निवासी 13 जून से लापता 45 वर्षीय मिथिलेश पासवान का कंकाल भोला घाट नदी से रविवार को पुलिस ने बरामद किया। गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि खोजने के क्रम में भोला स्थान सिमरिया के पास से शनिवार की शाम एक साइकिल और कपड़ा बरामद हुआ। पता चला कि स्नान के दौरान वह नदी में डूब गया होगा। कई दिनों तक लाश नदी में होने के कारण जीव जंतु उसे खा भी गया। इस संबंध में परिजन ने 20 जून को गढ़हरा थाना में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवायी थी। बताया गया था कि पहले भी कहीं मजदूरी करने जाते थे तो तीन-चार दिनों में पुनः वापस आ जाते थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News नदी में डूबे मजदूर का कंकाल बरामद यह भी पढ़ें- Begusarai News नदी में डूबे मजदूर का कंकाल पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.