बेगुसराय, जून 28 -- Begusarai News गढ़पुरा, एक संवाददाता। रजौड़ पोखर के आगे प्रधानमंत्री सड़क पर शुक्रवार की रात आठ बजे भूसा भरे बोरा में बंद मिले अज्ञात युवती के शव की पहचान दो दिन बाद भी नहीं हुई है। वैसे क्षेत्र में इसके विषय में कहीं कोई चर्चा भी नहीं हो रही है कि यह शव कहां की लड़की का है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बाहर का यह मामला है।

मामले की जांच घटनास्थल के आसपास या आने जाने वाले रास्ते में दूर-दूर तक कहीं सीसीटीवी कैमरा नहीं है जिससे कुछ सुराग मिलने की संभावना रहती। इस कारण पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। वैसे पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।

पुलिस की कार्रवाई हालांकि, गढ़पुरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने चारों तरफ के जिले के थाने से जानकारी ली है लेकिन ...