बेगुसराय, जून 29 -- Begusarai News बरौनी। रेल प्रशासन ने बरौनी बाजार से जंक्शन होकर जाने वाले सभी अतिरिक्त रास्तों को बंद कर दिया है। बरौनी स्टेशन सहित बरौनी स्टेशन से जगजीवन राम रेलवे मार्केट जाने वाले रास्ते भी महीनों से बंद हैं। अब स्थानीय लोगों को प्लेटफार्मों पर जाने के लिए रेलवे द्वारा बने रैम्प नुमा सीढ़ी से ही आना-जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ता खुला होने से आवाजाही में सहूलियत होती थी। अब लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर, रास्ता बंद होने से रेलवे मार्केट के दुकानदारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या गहराने लगी है। इस बाबत मो. जाहिद, मनोज कुमार, दयानंद साह, राजकुमार आदि ने डीआरएम को आवेदन देकर बंद रास्ते को खोलवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Begusarai News डीआरएम से की बंद रास्ता खोलवाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान...