Begusarai News टेम्पो पलटने से गंगा स्नान के लिए जा रहे 12 श्रद्धालु घायल
बेगुसराय, जून 27 -- Begusarai News बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 मालती के निकट शनिवार को सिमरिया धाम गंगा स्नान करने जा रहे दरभंगा के श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेम्पो पर सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए बरौनी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में दरभंगा निवासी 60 वर्षीया कमला देवी, 70 वर्षीय कामेश्वर गिरि, 52 वर्षीय अंग गिरि, 30 वर्षीय अजीत कुमार गिरि, 32 वर्षीय इंद्रजीत कुमार, 42 वर्षीया मखोलिया देवी, 45 वर्षीया मीरा देवी, 50 वर्षीया प्रमिला देवी, 30 वर्षीया चांदनी देवी, 32 वर्षीया सामला देवी, 40 वर्षीय भगवानदाई देवी व 35 वर्षीया सुनीता देवी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.