Begusarai News चार बच्चों संग डूबने गई महिला को पुलिस ने बचाया
बेगुसराय, जून 28 -- Begusarai News मटिहानी, एक संवाददाता। मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गंगा घाट पर बेगूसराय पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 टीम की तत्परता से दिल दहला देने वाला हादसा टल गया। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे खोरमपुर ढाला पर 112 की गाड़ी लगी थी। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई कि एक महिला अपने चार बच्चों के साथ गंगा नदी में डूबने गयी है। सूचना मिलते ही डायल-112 वाहन पर तैनात एसआई वाल्मीकि कुमार और सिपाही धर्मेंद्र कुमार बिना वक्त गंवाए तत्काल खोरमपुर घाट पहुंचे। वहां उन्होंने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला और उसके चार मासूम बच्चों को डूबने से सुरक्षित बचा लिया। पूछताछ में महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीगाछी निवासी श्याम दास की पत्नी ललिता देवी (28 वर्ष) के रूप में हुई। महिला ने स्वीकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.