बेगुसराय, जून 29 -- Begusarai News गढ़हरा(बरौनी)। रेलवे मार्केट गढ़हरा की जर्जर सड़क हादसे को न्योता दे रही है। मुख्य सड़क पर कई बड़े-बड़े गढ्ढे बन गए हैं। वाहन चालक और राहगीर काफी दिक्कत से आवागमन करते हैं। कई बार साइकिल सवार स्कूली बच्चे दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। इस दौरान बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान लोग सहमे रहते हैं। यह सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। संबंधित रेल अधिकारी इस मामले में उदासीन बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News रेलवे कॉलोनी में सड़कों पर स्पीड ब्रेकर की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...