बेगुसराय, जून 29 -- Begusarai News खोदावंदपुर,निज संवाददाता। नवस्थापित राजकीय डिग्री कालेज खोदावंदपुर में सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे एक जुलाई से स्नातक की पढ़ाई शुरू होगी। एक जुलाई को इस नए कालेज का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। कालेज के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी खोदावंदपुर प्रखंड में नवपदस्थापित राजकीय डिग्री कालेज के प्राचार्य राम अगर प्रसाद ने दी है। यह भी पढ़ें- मधुपुर कॉलेज में यूजी सेमेस्टर-1 में नामांकन शुरूकालेज में स्नातक पाठ्यक्रम उन्होंने बताया कि इस कालेज में फिलहाल स्नातक कला संकाय से जुड़े छह विषयों की पढ़ाई होगी। एक जुलाई को कालेज के उद्घाटन के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद इस शिक्षण संस्थान में स्नातक की पढ़ाई शुरू करने की व्यवस्था की जाएगी।शिक्षकों की संख्या उन्होंने बता...