Begusarai News कलाबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
बेगुसराय, जून 28 -- Begusarai News वीरपुर, निज संवाददाता। जिन्दपुर में शनिवार की रात जिला स्तरीय कलाबाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका उद्घाटन पूर्व मुख्य पार्षद आलोक अग्रवाल, डॉ. राजेश रौशन, राजद नेत्री रीना जायसवाल, पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम और मुखिया अशोक पासवान ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर कलाबाजी दशकों की परंपरा रही है। यहां के नौजवानों ने न केवल इसे बचा कर रखा है,बल्कि इसे समृद्ध भी कर रहे हैं। यह प्रशंसनीय है। प्रतियोगिता में जिले की कई श्रेष्ठ टीमें शामिल हुईं। इसमें रजौरा,लरूआरा, चिलमिल,किरतौल,बरौनी की टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा। कलाबाजी के दौरान परंपरागत कला तलवारबाजी, भालाबाजी,बाना बनेठी व लाठी खेल की एक से बढ़कर एक कलात्मक प्रस्तुति की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News कलाबाजी प्रतियोगिता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.