Begusarai News ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया मोबाइल बरामद
बेगुसराय, जून 30 -- Begusarai News बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। वहीं अलग कार्रवाई में दो कोर्ट वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हुसैनी चक निवासी टुनटुन यादव के पुत्र नीतीश कुमार का मोबाइल फोन खो जाने की सूचना बलिया थाना को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंगलवार को मोबाइल बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित उसके मालिक को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.