बेगुसराय, जून 30 -- Begusarai News बीहट। निज संवाददाता आरसीएसएस कॉलेज से अवकाशग्रहण करने वाले शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सामूहिक रूप से सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। कॉलेज से अवकाशग्रहण करने वाले कुल 46 शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों को सेवांत लाभ के तहत मिलने वाले राशि का चेक दिया गया। शिक्षकों को एक लाख तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी को 70 हजार का चेक दिया गया। प्राचार्य डा. राजन कुमार ने बताया कि कॉलेज शासी निकाय की बैठक में वर्ष 2022 में अवकाशग्रहण करने वालों को सेवांत लाभ देने का निर्णय लिया गया था। मौके पर कॉलेज शासी निकाय के सचिव पूर्व विधायक रामरतन सिंह, शासी निकाय के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह एपीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डा. मुकेश कुमार, पूर्व प्राचार्य डा. मनोरंजन सिंह, प्रो. जयप्रकाश सिंह, डा. अनमोल कुमार, डा. यद...