बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: बेगूसराय में मानवता की सेवा को समर्पित सामाजिक अभियान साईं की रसोई ने अपने सफल और प्रेरणादायक सफर के सात वर्ष पूरे होने पर शनिवार की शाम एक भव्य धन्यवाद एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, शिक्षाविदों एवं रसोई परिवार के सदस्यों ने सहभागिता कर साईं की रसोई के सेवा कार्यों की सराहना की।

समारोह की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत एक निजी विद्यालय की बच्चियों द्वारा लोक आस्था और संस्कृति से जुड़े झिझिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसन...