बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: बलिया। स्थानीय पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह छोटी बलिया बाजार से 57 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छोटी बलिया बाजार से छोटी बलिया निवासी कन्हाई चौधरी के पुत्र गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसकी तालाशी के बाद उसके पास से 100 एमएल के ऑफिसर चॉइस के 57 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध मद्य निषेध की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...