Begusarai News: 37 वर्षों तक देश की सरहदों की रक्षा कर घर लौटे फौजी का गर्मजोशी से स्वागत
बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। देश की सरहदों की सुरक्षा में 37 वर्षों तक अपना जीवन समर्पित करने वाले बीएसएफ के हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर पासवान जब सेवानिवृत्ति के बाद अपने गांव लौटे तो हसनपुर बागर में उत्सव जैसा माहौल दिखा। राष्ट्रसेवा में उनके अतुलनीय योगदान और समर्पण पर गर्व करते हुए ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। गांव की मिट्टी के इस वीर सपूत के सम्मान में युवाओं ने भव्य स्वागत जुलूस निकालकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। हसनपुर बागर पंचायत के पंसस इमरोज राणा के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने इसफा पुल पर मोटरसाइकिल से पहुंचकर उनकी अगवानी की। वार्ड संख्या आठ में स्व. रामचंद्र सिंह के घर के समीप, वार्ड संख्या पांच में मुंशी जी चौक, हसनपुर बागर मध्य विद्यालय चौक तथा वार्ड संख्या तीन स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.