बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- गौरीपुर दुर्गा मंदिर की प्राचीन परंपरा Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। गौरीपुर की मां दुर्गा श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास की प्रतीक हैं। मान्यता है कि मां के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है। यही वजह है कि शारदीय नवरात्र के दौरान यहां भक्तों की विशेष भीड़ उमड़ती है। क्षेत्र के प्राचीनतम दुर्गा मंदिरों में शामिल इस मंदिर की धार्मिक परंपरा करीब 350 वर्ष पुरानी बताई जाती है। यहां महानवमी के दिन जल और दहकते अंगारों पर चलने की परंपरा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहती है। मंदिर के पंडित डॉ. सतीश चंद्र पाठक के अनुसार, मां भगवती के इस दरबार का विशेष धार्मिक महत्व है। स्थानीय निवासी महेंद्र चौधरी बताते हैं कि करीब साढ़े तीन सौ वर्ष पहले चांदपुरा के गुजरी भाट इस क्षेत्र में आय...