Begusarai News: 311 लीटर विदेशी शराब बरामद
बेगुसराय, अगस्त 12 -- Begusarai News: बीहट। एफसीआई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीहट गुरुदासपुर टोला स्थित एक झोपड़ीनुमा डेरा से 35 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है।थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कुल 311 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।जिस डेरा से शराब बरामद किया गया है वह बीहट गुरुदासपुर टोला के सुबोध कुमार का है।सुबोध कुमार समेत अन्य के विरुद्ध बिहार पूर्ण शराबबंदी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधिकारी के द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है।बहुत जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.