Begusarai News: 30 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो नाबालिग धराया
बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- Begusarai News: मटिहानी। थाना क्षेत्र के लूचो चौक के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान 30 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो नाबालिगों को पकड़ा है। इस दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल और प्लास्टिक के जरकिन भी जब्त किए गए। मटिहानी थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार को दिवा गश्ती के दौरान एक मोटरसाइकिल पर जरकिन लेकर जा रहे दो किशोर पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। जरकिन की जांच करने पर उसमें करीब 30 लीटर देसी शराब मिली। पूछताछ में दोनों किशोरों के पटना जिले के मोकामा एवं मरांची-कसहा दियारा क्षेत्र से जुड़े होने की जानकारी मिली है। उनकी उम्र करीब 15 और 17 वर्ष बताई गई है। नाबालिग होने के कारण उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है। पुलिस ने किशोर न्याय से जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.