Begusarai News: 28 लाख से बनेगी रामजानकी मंदिर की चहारदीवारी
बेगुसराय, जुलाई 19 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। बिहार मंदिर चहारदीवारी योजना से बरौनी प्रखंड के असुरारी गांव स्थित रामजानकी मंदिर के चहारदीवारी निर्माण कार्य की आधारशिला तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने शनिवार की शाम रखी। मौके पर बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी, प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, उपाध्यक्ष यशस्वी आनंद, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, सुनील कुमार समेत अन्य मौजूद थे। चहारदीवारी निर्माण पर करीब 28 लाख रुपये खर्च होंगे। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के बेगूसराय प्रमंडल के मातहत मंदिर का चहारदीवारी निर्माण कार्य होना है। विधयक ने कहा कि सांस्कृतिक तथ आध्यात्मिक विरासत की हिफाजत के लिए राज्य सरकार बिहार मंदिर चहारदीवारी योजना से सूबे के मंदिरों की चहारदीवारी बनवा रही है। स्थानीय लोगों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.