बेगुसराय, नवम्बर 27 -- Begusarai News: बीहट। जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभुकों की पेंशन कभी भी बंद हो सकती है। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये जीवन प्रमाणीकरण का कार्य गत वर्ष 22 दिसंबर से ही शुरू है लेकिन बरौनी प्रखंड की कुल 15 पंचायतों तथा बीहट नगर परिषद में अब तक कुल 2551 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। वहीं, कुल 128 पेंशन लाभुकों का आधार मैपिंग नहीं हो सका है। बरौनी प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में 1647 तथा शहरी इलाकों में 904 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर तक सभी लाभुकों से जीवन प्रमाणीकरण करा लेने का निर्देश दिया गया है ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिल सके। बीडीओ ने बताया कि जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने ...