Begusarai News: 24 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बेगुसराय, जुलाई 24 -- Begusarai News: बलिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 स्थित हरिओम नगर मोहल्ले में छापेमारी कर करीब 24 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की है। इस दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरिओम नगर निवासी नबी खलीफा के पुत्र मो. आशिक के घर में अवैध रूप से विदेशी शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से मो. आशिक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.