Begusarai News: 24 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच
बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- Begusarai News: नावकोठी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को पीएचसी नावकोठी में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 24 गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबीन सहित विभिन्न जांच की गई। जांच में 07 महिलाएं एनीमिया से ग्रसित पाई गईं। एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा का सेवन करने की सलाह दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने गर्भवती महिलाओं को रक्त की कमी दूर करने के तरीके की जानकारी दी। मौके पर एमओ डॉ. चंदन कुमार मिश्र, एलटी पंकज कुमार जोशी, एएनएम विभा, सीमा, दीपा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.