Begusarai News: 21 ग्राम पंचायतों के सहयोग शिविरों में 1542 ऑनलाइन आवेदन में से 1325 आवेदनों का निष्पादन
बेगुसराय, जुलाई 7 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर मंगलवार को सहयोग शिविर एवं नगर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस क्रम में 21 ग्राम पंचायतों के सहयोग शिविरों में अब तक प्राप्त कुल 1,542 ऑनलाइन आवेदन में से 1,325 आवेदनों का निष्पादन किया गया। वहीं शेष 217 प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में आयोजित नगर सहयोग शिविरों के अंतर्गत अब तक कुल 1,785 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए। इनमें से 1,466 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है जबकि शेष 319 आवेदनों पर ऑफलाइन माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं, शिकायतों तथा आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदन सीधे शिविर स्थल पर प्रस्तुत करने का अवसर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.