Begusarai News: 2.40 लाख की ठगी मामले में आरोपित गिरफ्तार
बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी और जांच Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। रुपये के लेन-देन में धोखाधड़ी के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे नामजद आरोपित को नावकोठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पोखरिया वार्ड संख्या 35 निवासी स्व. राम बालक पोद्दार के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि पुलिस ने उसे मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पहसारा निवासी विभाकर कुमार सिंह ने 10 अगस्त 2024 को थाना कांड संख्या 182/24 के तहत संतोष कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि संतोष कुमार ने बसेरा मंच के माध्यम से पहसारा में 25 अगस्त को गायिका मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम आयोजित कराने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.