Begusarai News: 17 यूडीआईडी कार्ड बनाये गये
बेगुसराय, जुलाई 28 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में मंगलवार को शिविर लगाकर 17 दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाये गये। सीएचसी प्रभारी डा. राजीव कुमार, डा. रौशन कुमार एवं स्वास्थय टीम के द्वारा दिव्यांगों के कागजातों की जांच तथा भौतिक सत्यापन के उपरांत यूडीआईडी कार्ड बनाये गये। हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि 31 जुलाई एवं 3 अगस्त को भी शिविर के जरिये यूडीआईडी कार्ड बनाये जायेंगे। अधिक से अधिक दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बने इसके लिए आशा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.