बेगुसराय, अगस्त 17 -- Begusarai News: छौड़ाही। थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा छापामारी के दौरान अवैध शराब धंधेबाज को 12 लीटर देसी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी देते थानाध्यक्ष परमेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सहुरी वार्ड संख्या 16 निवासी रामसागर राम के पुत्र आनंदी राम को 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...