Begusarai News: 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत
बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। स्टेशन रोड में शुक्रवार को 11 केवी बिजली तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने थाना में आवेदन देकर यूडी केस दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 स्थित मोरकाही टोला निवासी कैलाश राय के पुत्र श्याम राय बिजली तार की चपेट में आ गए। बताया गया है कि सीढ़ी लगाने के क्रम में वह ऊपर से गुजर रहे 11 केवी के प्रवाहित बिजली तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतक के परिजन ने थाना में आवेदन देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए यूडी केस दर्ज करने की मांग की है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.