बेगुसराय, अगस्त 14 -- Begusarai News: बीहट। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के बेगूसराय जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार की 108 वर्षीया दादी रामसुभित देवी का निधन गुरुवार को जीरोमाइल स्थित आवास पर हो गया। उक्त महिला धर्मपरायण महिला थीं तथा सामाजिक सरोकार से लेकर धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं। हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र मांझी, जिला प्रवक्ता माधव कुमार, राज कुमार, रजनीश कुमार समेत अन्य ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा तट पर किया गया जहां पौत्र पीयूष कुमार ने मुखाग्नि दी। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...