बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: छौड़ाही। गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छौड़ाही में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन लेने,हरी सब्जियां और मौसमी फल खाने तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ.कमलेश कुमार,बीसीएम दयाशंकर पासवान,स्वास्थ्य प्रबंधक राम विजय, एएनएम,आशा कार्यकर्ता एवं लैब कर्मी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: एएनसी शिविर में 111 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...