बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना के हर्रख मध्य विद्यालय में रविवार की रात चोरों ने 10 पंखे समेत दो लाख से अधिक सामानों की चोरी कर ली। सोमवार को शिक्षकों के अलाव बच्चों के आने के करीब नौ बजे स्कूल पहुंचने के बाद चोरी की घटना की जानकारी मिली। स्कूल में चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। चोरी गये सामनों में विभिन्न वर्गकक्ष से 10 पंखे, दो कमरे के लोहे का बना चार-चार चौखट व किवाड़ी, एक चापाकल, स्मार्टक्लास के कुछ सामान शामिल हैं। जबकि विद्यालय भवन के स्मार्टक्लास वर्गकक्ष व बगल के वर्गकक्ष की वायरिंग काट दी गयी।

चोरी की घटना के बारे में जानकारी एचएम मल्लिका कुमारी ने बताया कि सोमवार को स्कूल आने पर शिक्षक व बच्चों ने जानकारी मिली कि स्कूल में चोरी हो गयी। जब वह स्कूल पहुंच...