बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में हुसैना गांव निवासी प्रवीण कुमार के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और लैपटॉप की चोरी कर ली। घटना 27 अक्टूबर की बताई गई है। मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित के अनुसार घर में मरम्मत का काम चलने के कारण आगे और पीछे के गेट में ताला लगा दिया गया था। परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। कमरे में रखी अलमारी खुली थी और कपड़े इधर-उधर फेंके हुए थे। जांच करने पर लेडिज पर्स से चांदी की तीन जोड़ी पायल, सोने की चार आना की चेन, बाली, अंगूठी, टीका सहित अन्य जेवरात गायब मिले। इसके अलावा सात हजार रुपये नकद और लैपटॉप भी चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि सीढ़ी के...