बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: बछवाड़ा। सूरो गांव के समीप शुक्रवार को एनएच-122 पर हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के समर्था गांव निवासी रविंद्र साह के 26 वर्षीय पुत्र मोहनलाल साह के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि वह बरौनी रिफाइनरी से काम कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...