Begusarai News: हादसे में बाइक सवार जख्मी
बेगुसराय, अगस्त 17 -- Begusarai News: भगवानपुर। समसा-भगवानपुर पीडब्ल्यूडी पथ पर मेहदौली गांव के समीप सोमवार की दोपहर बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी पहचान मेहदौली वार्ड संख्या 7 निवासी योगेंद्र तांती के 27 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई। वह बाइक से भगवानपुर की ओर आ रहा था। मेहदौली में बाइक अनियंत्रित होने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी लाया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार कर गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.