Begusarai News: हादसे में चाचा-भतीजी गंभीर रूप से घायल
बेगुसराय, नवम्बर 7 -- Begusarai News: बलिया। लखमिनिया रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम के समीप शनिवार की शाम बाइक दुर्घटना में बाइक सवार चाचा और उनकी सात वर्षीया भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल युवक की पहचान भवानंदपुर निवासी स्व. हरि कुंवर के 48 वर्षीय पुत्र शंभू सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल बच्ची की पहचान सात वर्षीय अनन्या कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बाइक सवार दो युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.