Begusarai News: हसनपुर बागर में मारपीट में महिला जख्मी
बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर में हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी की पहचान हसनपुर बागर वार्ड संख्या 11 निवासी मो. वकील की पत्नी फरजाना खातून के रूप में की गई है। उसका प्राथमिक उपचार पीएचसी नावकोठी में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर फरजाना खातून ने नावकोठी थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही डोमन पासवान, उसकी पत्नी अनिता देवी तथा पुत्री नीतू कुमारी और आरती कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सोमवार की संध्या करीब पांच बजे डोमन पासवान शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के साथ अभद्रता की कोशिश की। शोर मचाने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.