Begusarai News: हसनपुर बागर में नशामुक्ति जनजागरण यात्रा शुरू
बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: नावकोठी। हसनपुर बागर पंचायत भवन से रविवार को नशामुक्ति जन-जागरण यात्रा की शुरुआत की गई। पदयात्रा के माध्यम से पंचायत के वार्ड संख्या 1 से 6 तक भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान नशा छोड़ चुके हरेराम यादव, मो. निजाम, मो. इबादुल आदि को मुखिया विजय पासवान एवं सरपंच अर्जुन पासवान ने माला पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास से ही समाज को इससे मुक्त किया जा सकता है। अभियान में मो. अशफाक, मनोज कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य मो. इमरोज, वार्ड सदस्य मनोज कुमार, शकील अहमद, मो. सलमान, मो. मुमताज, मो. आबिद, अभिषेक चौहान, धीरज भारद्वाज, मनीष झा, ललन महतो, अजीत कुमार, चांद फिरोज आदि ने भाग लिया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.