बेगुसराय, अगस्त 14 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि।हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय में 8/9 बीएन एनसीसी कैडेट्स के द्वारा एनओ लेफ्टिनेंट डॉ नीलेश कुमार के नेतृत्व और प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह के संरक्षण में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें 12 व 13 अगस्त को मुख्य रूप से पोस्टर मेकिंग, रंगोली, पौधरोपण और वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। एनसीसी कैडेट्स अनुशासन और देशसेवा की मिसाल हैं। उन्होंने युवाओं से देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय बी.आर.डी.ए.वी में उत्साहपूर्वक निकाली गई तिरंगा यात्रा, नर्सरी व यूकेजी के बच्चे शामिल तिरंगा यात्...