Begusarai News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक
बेगुसराय, अगस्त 11 -- Begusarai News: गढ़पुरा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार शाम बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड सभागार में बैठक की। इसमें 12 अगस्त को सुबह 8:30 बजे तिरंगा यात्रा निकाले जाने के बारे में दिशा निर्देश दिया गया। पंचायत के माध्यम से, विद्यालय के बच्चों के द्वारा, आंगनबाड़ी केंद्र के द्वारा, जीविका दीदी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सभी अपना अपना रुट चाट बना कर देंगे। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड की पंचायत से लेकर विभिन्न विभागों में 6600 तिरंगा झंडा का वितरण किया गया है जिसको लेकर पंचायत, विद्यालय, जीविका दीदी, सेविका, सहायिका आदि को तिरंगा यात्रा निकालना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : आज निकलेगी जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा, हर घर ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.